चम्पावत, जनवरी 11 -- चम्पावत। केंद्र सरकार की ओर से संचालित वीबीजी रामजी(विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन) योजना आने वाली 2047 तक विकसित भारत को आगे ले जाने में काफी मदद करेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को रोजगार के साथ-साथ विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा का केंद्र सरकार की ओर से जो नाम परिवर्तन किया गया है वह बिल्कुल सही और पारदर्शी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...