गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- -प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम की जानकारी दी -पूर्व की सरकार में मनरेगा में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए -जीपीएस और एआई आधारित निगरानी प्रणाली से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार में मंत्री एवं जिला प्रभारी असीम अरुण ने पूर्व की सरकार में मनरेगा के नाम पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मनरेगा के तहत जरूरतमंद लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा था, इसलिए इसका नाम बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी किया है। असीम अरुण ने ये बातें शुक्रवार को गाजियाबाद के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मनरेगा में पहले भ्रष्टाचार हुआ करता था। इस कारण जरूरतमंद स...