हाजीपुर, फरवरी 21 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड में मनरेगा कार्यालय में विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रमुख आनंद कुमार, उप प्रमुख अजीत कुमार राय के मौजुदगी और मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना है। बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत अब प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। पहले यह सीमा 100 दिनों तक थी। इस वृद्धि से ग्रामीण परिवारों की आय में इजाफा होने और पलायन में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य मनरेगा को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। इसके तहत टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना के निर्माण, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्थायी आ...