नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की जगह विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पारित किए जाने के खिलाफ कांग्रेस देशभर में आंदोलन की तैयारी कर रही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने संसद में यह विधेयक जबरन पारित कराया है और इसका सीधा असर गरीबों, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़ों पर पड़ेगा। राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए कांग्रेस ने 27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है। कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने विकसित भारत जी-राम-जी को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा, इसका सीधा प्रभाव समाज के हर कमजोर वर्ग पर पड़ेगा। कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में अभियान शुरू करेगी और जिन वर्गों पर इस कानून का असर होगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.