वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का प्रतिबिंब यह बजट है। वह रविवार को आयुक्त सभागार में आयोजित संगोष्ठी में विचार व्यक्त कर रहे थे। यह आयोजन भाजपा की ओर से किया गया था। डॉ. सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। कुछ ताकतें आज भी देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हमें भरोसे के साथ बढ़ना है। भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और स्वर्णिम भविष्य हमारा इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.