अररिया, फरवरी 4 -- अररिया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बिहार बजट को राज्य के विकास की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया। सांसद ने 3.47 लाख करोड़ के अब तक के सबसे बड़े बजट के लिए अररिया लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि,ग्रामीण विकास और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।इसका सीधा लाभ अररिया जिले और सीमांचल क्षेत्र को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...