देवरिया, फरवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट पर जिला पंचायत सभागार में रविवार को चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो विकसित भारत के सपनों को पंख देगा। उन्होंने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का उल्लेख किया। सदर विधायक ने कहा कि बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक प्रयास भी शामिल हैं, जो देश में बेरोजगारी को कम करने में सहायक साबित होंगे। अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासर कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.