छपरा, फरवरी 7 -- सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस * छपरा। सारण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अमनौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट 2026-27 को निर्णय-प्रधान, सुधारोन्मुख और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर व विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करता है। रूडी ने कहा कि यह बजट दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार और लोकलुभावन के स्थान पर दीर्घकालिक जनहित को प्राथमिकता देता है। वैश्विक अस्थिरताओं के बावजूद भारत ने लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर बनाए रखी है और राजकोषीय अनुशासन के साथ सामाजिक आवश्यकताओं का संतुलन साधा गया है।एमएसएमई, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.