पटना, फरवरी 1 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केन्द्रीय बजट को जनकल्याणकारी और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला दूरदर्शी बजट बताया है। कहा कि यह सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बजट है, जो कृषि, औद्योगिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित है। यह विशेष रूप से देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज विकसित भारत की यात्रा का साक्षी बन रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट तीन मुख्य कर्तव्यों पर आधारित है। पहला, आर्थिक विकास को बढ़ाना और इसे लगातार बनाए रखना। दूसरा, लोगों की उम्मीदों को पूरा करना और उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना। तीसरा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत के तहत सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना...