लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि केंद्रीय बजट में किसानों नौजवानों का ख्याल रखा गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने का ध्यान रखा गया है। बजट के जरिये वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। बजट में आर्थिक वृद्धि को और समृद्ध बनाने का खाका पेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे पर देश के विकास की जो जिम्मेदारी देश के जन-जन ने उन्हें दी है, उसे बखूबी निभाने के लिए वह काम कर रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को यह बजट और मजबूती प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...