दुमका, फरवरी 23 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि । काठीकुंड विकास की मुख्यधारा से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ने और उन्हें आधुनिक शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पहाड़िया आवासीय विद्यालय, नकटी (आसानपहाड़ी) में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संजय पाल उपस्थित हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई बार क्षेत्र का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजोला मुर्मू द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे बीच संजय पाल जैसे ऊर्जावान युवा का होना गर्व की बात है। उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना को लेकर कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता ज...