हल्द्वानी, फरवरी 6 -- फोटो समाचार:::::::: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता जिला स्वास्थ्य समिति नैनीताल ने कालाढूंगी रोड स्थित जय नंदा बैंक्वेट हाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेश भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत एवं एसीएमओ डॉ. संजीव खर्कवाल ने दीप जला कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत की आवश्यकता बताया। मेयर गजराज बिष्ट ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत, एसीएमओ डॉ. खर्कवाल, डॉ. श्वेता भंडारी, सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, बसंत गोस्वामी, आनंद खंडूरी, पार...