मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। युवा शक्ति और विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का काम करेगा केन्द्रीय बजट। जिसमें किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बातें रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बताया कि बजट में उत्तर प्रदेश को परिवहन और बुनियादी ढांचे की बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर पोर्ट से जल परिवहन को मजबूती मिलेगी। कृषि क्षेत्र में भारत विस्तार एआई जैसे टूल से किसानो...