कौशाम्बी, मई 27 -- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मंगलवार को चायल तहसील में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी के जिलाध्यक्ष गौरव पांडे की अध्यक्षता में संगोष्ठी भी हुई। उन्होंने पंडित नेहरू को विकसित भारत की नींव रखने वाला प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था तब भारत बहुत संघर्षों का सामना कर रहा था। आजादी की लड़ाई के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई, जिसमें सभी समाज के लोगों को अधिकार मिले, इस बात की भी चुनौती थी। किसी के साथ अन्याय न हो इस बात का भी ख्याल रखना था। कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू पढ़े लिखे और दूरदर्शी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। जिन्होंने देश के सभी धर्म के लोगों को एक धागे में पिरो कर रखा और सब को साथ लेकर चले। जिला संयोजक राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.