गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में युवाओं के साथ परिचर्चा में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने संवाद किया। डॉ. सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला है। इससे देश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। बार-बार चुनाव से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत को बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव के मिशन को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। एक साथ चुनाव से मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी और उत्साह भी दिखेगा। संयोजक व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि एक देश, एक चुनाव व्यवस्था से भारी चुनावी खर्च में कटौती संभव होगी। बचे हुए धन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.