अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। आगामी विधानसभा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शैलजा पांडे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों व प्रशासिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में फारबिसगंज एवं नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों से सहयोग के तौर पर बूथ लिस्ट समर्पित करने को कहा गया। युवाओं और महिलाओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर बल एवं वोट के लिए जागरूकता चलाने की जरूरत महसूस की गई । राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बीएलओ पर जमकर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है। वही डीसीएलआर ने फारबिसगंज एवं नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ, मतदाता की संख्या सहित आबादी की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रत्येक माह एआरओ और बीडीओ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.