दरभंगा, सितम्बर 8 -- बेनीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई में मिथिला में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। हमें विकसित बिहार के सपने को साकार करना है। ये बातें युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने रविवार को कर्पूरी सभा भवन बेनीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाने का आवह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। बेनीपुर के नगर अध्यक्ष प्रमोद पासवान और प्रखंड अध्यक्ष समसुल होदा भोला पार्टी अध्यक्ष के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग समाज को जाति, पंथ और धर्म के नाम पर बांटते हैं। उन्हें अब करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.