धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झामुमो और माले समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने मंगलवार को पुटकी और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से मिलकर कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है विकसित और समृद्ध धनबाद बनाना। इसमें आप सभी का सहयोग मुझे चुनाव में चाहिए। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि धनबाद के पुटकी में जनसंपर्क के दौरान किसी ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तो किसी युवा साथी ने हाथ थामकर भविष्य की उम्मीदें जताईं। संवाद का यह सिलसिला ही हमें एक परिवार बनाता है। धनबाद को केवल शहर नहीं, बल्कि खुशहाली का केंद्र बनाना है। आपके विश्वास के साथ हम फिर से सेवा और समर्पण की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद में महिलाओं की सशक्त भागीदारी से सशक्त भविष्य की नींव रखी जा रही है। नार...