नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ध्वजारोहण किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक उत्थान और विकसित दिल्ली के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। लंबे समय बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय के 38 कर्मचारियों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पार्टी दिल्ली की सत्ता में है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखकर विकास योजनाओं को बनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 1980 से हमारी यात्रा प्रारंभ हुई। मे...