समस्तीपुर, मई 30 -- पूसा। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत इसी कड़ी का हिस्सा है। जरूरत है किसान हित में कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने की। इसकी सफलता को ले विवि को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। वे गुरुवार को विवि के विद्यापति सभागार में कृषि वैज्ञानिको को संबोधित कर रहे थे। मौका था भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के शुरुआत की। कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार के इस मेगा अभियान से 1.5़ करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। बिहार और झारखंड में 174 टीम बनाई गई है। हर टीम में 5-6 वैज्ञानिक होंगे। इस मेगा अभियान के लिए विवि में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से अभियान क...