जहानाबाद, जून 3 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता जिले के विभिन्न ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत और जलवायु अनुकूल खेती की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र लोदीपुर के वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिक एवं किसानों के साथ संवाद आयोजित किया गया, जिसमें मृदा परीक्षण, उर्वरक उपयोग, बीज चयन और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धति पर चर्चा की गई। किसानों को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और अन्य कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें वह अपनी भूमि की उर्वरा के आवश्यकता का सही आकलन कर सके। ड्रोन का उपयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.