पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के किसानों को विकसित का कृषि संकल्प अभियान के दौरान शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड के अंतर्गत बभण्डी, बेरमा और लामटी के 148 किसानों को बेहतर कृषि करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के टीम ने कृषकों से सीधे संवाद करते हुए खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी जमीन के अनुसार प्रभेद का चयन करने का सलाह दिया। वैज्ञानिकों ने सिंचाई की नवीनतम तकनीक के बारे में बताया। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को विस्तार पूर्वक बताया। कीट और रोग प्रबंधन के बारे में बताया। किसानों के समस्याओं को दूर दिया गया। फसल कटाई के उपरांत होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। तकनीकी रूप से मजबूत होने के लिए किसानों को ब्लॉकचेन के माध्यम से कृषि विभाग से जुड़कर बीज प्राप्त करने एवं सोलर पंप योजना, कुसुम योजना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.