रांची, जून 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनिक बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण आधारित बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक किसान मोर्चा पहुंचाए। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक गांवों में ज...