आरा, जून 12 -- -मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की भोजपुर इकाई की ओर से प्रेस वार्ता की गई आरा। केन्द्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत भाजपा की भोजपुर इकाई की ओर से स्थानीय आरा परिसदन सभागार में गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। प्रेस वार्ता के विषय और अतिथियों का परिचय कराते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने 11 साल के काल को स्वर्णिम काल बताया। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। इन 11 सालों में किसान, महिला, युवा और गरीब सहित सभी वर्गों के आर्थिक सुधार हुआ है। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवर करने वाला देश...