रिषिकेष, फरवरी 7 -- एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मेयर शंभू पासवार ने विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है, जिसमें न सिर्फ सड़कों की हालत को सुधारा गया है, बल्कि साफ आबोहवा के लिए भी प्रत्येक वार्ड में 10 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न कार्य जारी हैं। उन्होंने ऋषिकेश को तंबाकू नियंत्रित शहर के बनाने के लिए नियम बनाने समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर शंभू पासवान ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ ऋषिकेश के संकल्प के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की प्रणाली को शत-प्रतिशत किया गया है। पूर्व में 25 कूड़ा कलेक्शन वाहन संचालित थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 52 की गई है। बताया कि यूजर चार्ज में भी चार लाख रुपये की वृद्...