महाराजगंज, सितम्बर 16 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 प्रबुद्धजन संवाद के मद्देनजर सदर ब्लाक के ग्राम करमहा में ग्राम चौपाल और गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज चौक बाजार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें लोगों से अभियान को लेकर फीडबैक लिया गया। चौपाल में सेवानिवृत्त आईएसएस नागेश्वर उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2047 भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है। यह अवधारणा देश के सभी प्रदेशों के विकास के बल पर ही संभव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है और इसको 2047 तक विकसित करना उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इसके तहत नागरिक समूहों से संवाद कर उनके सुझाव आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि 2047 तक उत...