बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- शिकारपुर। पालिका में शुक्रवार को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान के तहत जनसंवाद कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प से हुआ। प्रदेश को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर, स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी व अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह तथा सभी उपस्थितगणों ने भविष्य के विकास के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास गर्ग ,सांसद प्रतिनिधि प्रभात शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, राजेन्द्र लोधी, उदयवीर, विनय कुमार, सभासद पति रंजीत सैनी, टीकम सूर्यवंशी, राकेश ,पूर्व सभासद सलमा मंसूरी जी, रेखा सैनी, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...