जहानाबाद, अक्टूबर 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 20 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, मजदूरी, सहायता राशि, धमकी, नल जल, लगान रसीद, कन्या विवाह, विकलांगता प्रमाण पत्र, सिविल सर्जन, अंचलाधिकारी कार्यालय, प्रखण्ड कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता, शिक्षा विभाग, आपदा विभाग, परिवहन विभाग, जिला पंचायत शाखा, अपर समाहर्ता, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले लाए गए थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। अरवल प्रखण्ड स्थित नगर परिषद वार्ड नं 12 ग्राम मोथा निवासी शुभलाल पासवान द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार के सदस्य हूँ तथा विकलांग ह...