प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने न केवल ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया गया है बल्कि स्टेशन पर अतिरिक्त सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। नई स्टेशन भवन में समय सारणी, किराया सूची, प्रवेश, निकास और अनारक्षित टिकट काउंटर बोर्ड लगाए जा रहे हैं, इससे यात्रियों को अपडेट जानकारी मिलती रही। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि विंध्याचल चैत्र नवरात्रि मेला के लिए नए स्टेशन भवन में पांच नए टिकट काउंटर, एक खोया पाया केंद्र एवं एक पूछताछ केंद्र बनाए जा रहे हैं। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए टिकट काउंटर एवं टिकिट चेकिंग के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। पांच अतिरिक्त वाटर प्वाइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से लैस कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.