मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- विंध्याचल। विंध्य धाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की सुबह चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चोर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। इस मामले से विंध्य धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर के पूर्वी दिशा में परिक्रमा पथ के अंदर लगे दानपात्र से सुबह लगभग सवा चार बजे चोरी करने का प्रयास किया गया। चोर दानपात्र का ताला तोड़ रहा था। तभी स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकला। हालांकि, तब तक उसने ताला तोड़ दिया था। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना विंध्याचल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे विंध्याचल कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष गिरधारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.