मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता l वासंतीक नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भक्तों ने अखिल ब्रम्हाड की नायिका मां विंध्यवासिनी के कुषमंडा स्वरूप का दर्शन पूजन कर खुद को निहाल किया l जगत जननी मां विंध्याचल के सूर्य लोकवासी देवी के कुषमांडा के दर्शन पूजन के लिए भोर से लंबी लाइन लग गई l यहां पहुंच सबसे पहले श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया l विंध्य की गलियों में सजी प्रसाद की दुकानों से नारियल, चुनरी, सिंदूर, इलाइची दाना लेकर कतारबद्ध हो गए l बारी बारी से मातारानी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया l भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्क़त करना पड़ा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.