मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद l विंध्य कॉरिडोर योजना के अंतर्गत बने भूमिगत बिजली चैंबर में बुधवार दोपहर में नई वीआईपी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास अचानक से आग धधकने लगा । इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया l घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दिया । सूचना मिलते ही धाम फीडर की आपूर्ति तत्काल बंद किया गया । मौके पर क्षेत्रधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया l नई वीआईपी प्रवेश द्वार पर अंडर ग्राउंड बिजली केबिल का चेंबर बनाकर पत्थर के पटिया से ढंका गया है l दोपहर में अचानक चेंबर से धुंआ उठने लगा l हालांकि चेंबर में आग कैसे लगी अभी इसका पता लगाया जा रहा है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.