मिर्जापुर, फरवरी 1 -- विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। गुप्त नवरात्र व महाकुम्भ में संगम स्नान के बाद मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के लिए शुक्रवार को दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए। शुक्रवार को भक्तों ने विधि-विधान से मां का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां विंध्यवासिनी का पूजन-अर्चन भोर से ही शुरू हो गया और देर रात तक अनवरत चलता रहा। घंटा, घडि़याल, शंख व माता के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। देवी उपासकों के लिए गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व है। साधक इन नौ दिनों में मां विंध्यवासिनी देवी का पूजन, यज्ञ-अनुष्ठान नवरात्र की तरह ही करते हैं। विंध्याचल के पावन दरबार में वर्तमान समय में कई यज्ञ और अनुष्ठान चल रहे हैं। मां के दर्शन के लिए मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.