मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। विंध्याचल धाम के कायाकल्प और पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त मंत्री ने बड़ी सौगात दी है। विंध्याचल धाम के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त त्रिकोणीय क्षेत्र के विकास, विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर और मां काली खोह मंदिर के परिक्रमा पथ एवं पब्लिक फैसिलिटी के सुदृढ़ीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे विंध्याचल में पर्यटन के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं को विस्तर मिलेगा। विंध्याचल अध्यात्मिक केंद्र के साथ सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विंध्यकॉरिडोर के साथ पर्यटन के लिए देश ही नहीं विश्व भर के लोगों में आकर्षण बढ़ेगा। विंध्याचल धाम में 36.80 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का चौड़करण और सुंदरीकरण किया जा...