नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- भारतीय संस्कृति में सोने यानी स्वर्ण की अहमियत का सही-सही बखान कर पाना कठिन होगा। ज्यादातर संस्कृतियों में सोने को अतिविशिष्ट धातु का दर्जा हासिल है। हालांकि भारत में इसे अहम या मूल्यवान से बढ़कर पवित्र धातु का दर्जा दिया गया है। देवी-देवताओं को स्वर्ण आभूषण चढ़ाना शुभ माना जाता है और शायद इसीलिए भारतीय संस्कृति में सोने से बने आभूषणों को पैरों में पहनना वर्जित माना गया है। दुनिया भर को अपनी पीली आभा से आकर्षित करने वाली यह धातु एक भारतीय लड़की के लिए विवाह में 'स्त्रीधन' बन जाती है, जो उसकी जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा बनती है। इसीलिए महिलाएं, जिन पर घर-परिवार की सुंदरता से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी होती है, सोना खरीदने का कोई मौका नहीं चूकतीं।सोना सदा के लिए बदलते समय के साथ सोने के अलावा अन्य धातुओं से बने आभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.