बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- राजगीर, निज संवाददाता। विंटर मेंटेनेंस को लेकर रविवार को राजगीर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस काम की वजह से सीआरपीएफ प्रशिक्षण केन्द्र, बिहार खेल परिसर, नालंदा विश्वविद्यालय कैंपस, आयुध निर्माणी, अंडवस, करमच बिगहा, दाउदपुर, बढ़ौना, दिल्लू बिगहा, बनौली आदि इलाके प्रभावित होंगे। सहायक कार्यपालक अभियंता अन्तेश कुमार एवं कनीय अभियंता खुशबू सिन्हा ने बताया कि शीतकालीन मरम्मत का काम होना है। इस वजह से निर्धारित अवधि में बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा राजगीर पीएसएस व सिलाव पीएसएस सिलाव फीडर में भी बिजली आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। उन्होंने आमलोगों से आवश्यक काम निपटा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.