मिर्जापुर, मार्च 18 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सुकृत वन रेंज के महदेउवा में वन विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रहे एक व्यक्ति को रोकने पहुंचे वन कर्मियों को ही पुलिस पकड़ कर थाने ले जाने लगी। मौके पर पहंुचे अन्य वन कर्मियों ने किसी तरह पुलिस से अपने साथियों को छुड़वाया। पुलिस के इस कारनामे से वन कर्मी काफी आहत है। वन कर्मी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सुकृत वन रेंज में शंकर व मुरली वाचर के पद पर कार्यरत हैं। वायरल वीडियो में शंकर ने बताया कि सोमवार को महदेऊवा जंगल में सागौन का बीज तोड़ने गए थे। उसी दौरान वनभूमि पर एक व्यक्ति मड़हा लगाकर अतिक्रमण कर रहा था। जब उसे रोका गया तो मड़हा लगा रहा व्यक्ति राजगढ़ पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर पहंुची राजगढ़ पुलिस वनभूमि पर अतिक्रमण कर रहे व्यक्ति को रोकने के बजाय वाचर शंकर को ही जबरन वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.