हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को हल्द्वानी में निकले भव्य नगर कीर्तन ने शहर को श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग दिया। शनिवार सुबह पांच प्यारों की अगुवाई में रामलीला मैदान स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुए नगर कीर्तन में सिख परंपरा की अद्भुत झलक देखने को मिली। गाजे-बाजे के साथ कीर्तन रामलीला मैदान से शुरू होकर तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव सहित प्रमुख मार्गों से होकर वापस रामलीला मैदान पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन में करीब 28 झाकियां रहीं, जिनका उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को साथ में रहने-खाने और मेहनत से कमाई करने का संदेश देना था। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और संग...