सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी के दौरान संगत ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार के घर पर पहुंच शबद कीर्तन किया। साथ ही 02 नवंबर को नगर कीर्तन निकाले जाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को प्रात: काल निकाली गई प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, संत नगर कालोनी होते हुए लाजपत नगर कालोनी स्थित सेठ कुलदीप कुमार छाबड़ा के निवास पर पहुंची। जहां छाबड़ा परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस दौरान भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, बलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह,पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, स्वर्ण जीत कौर बेदी ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी कीर्तन वाहेगुरू-वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.