रामपुर, नवम्बर 1 -- श्री गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने प्रभात फेरी निकाली और गुरु नाम की अलख जगाई। नानक वाणी का प्रचार किया। फेरी का सिलसिला आगामी 3 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद विशाल नगर कीर्तन व धार्मिक दीवान के आयोजन होंगे। शुक्रवार तड़के सिख समाज के लोग नगर के माठखेड़ा रोड स्थित श्री गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र हुए। वहां नित नेम के पाठ व अरदास के बाद निशान साहिब की अगुवाई में प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। इसमें सबसे आगे घंटा-घड़ियाल लेकर बच्चे और निशान साहिब लेकर युवक चल रहे थे। पीछे-पीछे पुरुष जयकारे लगाते और महिलाएं सबद-कीर्तन करती चल रही थीं। फेरी ने जगह-जगह ठहरकर गुरु के नाम व संदेशों को प्रसारित किया। रामपुर रोड का भ्रमण करते हुए फेरी डाकखाना रोड पर परमजीत सिंह पम्मा के आवास पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.