संतकबीरनगर, मई 31 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के ग्राम तिघरा गांव से करीब एक किमी दूर शुक्रवार को अज्ञात वाहन से एक बाइक को जोरदार ठोकर लग गई उसके बाद उक्त वाहन चालक फरार हो गया। बाइक सवार दो लोग सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक की मौत होने की पुष्टि कर दी। दूसरे घायल नाबालिग की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार को किस वाहन से ठोकर लगी है यह स्पष्ट नहीं हो सका। महुली क्षेत्र के ग्राम भिटकिनी निवासी 19 वर्षीय सूरज निषाद पुत्र महेश निषाद के साथ अनिल निषाद पुत्र श्रवण उम्र 15 साल शुक्रवार को घर से बाइक से मुखलिसपुर में किसी कार्य से गया हुआ था। शाम को वापस घर लौटते समय जैसे ही तिघरा गांव से करीब एक किमी आगे बढ़े। इसी दौरान अज्...