रांची, अप्रैल 30 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया रिंग रोड स्थित एक वाहन शोरूम के तीन कर्मचारियों पर नौ ग्राहकों से 13.73 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि रुपये लेने के बावजूद उन्हें न गाड़ी सौंपी गई और न ही राशि लौटाई गई। मंगलवार को तीन पीड़ितों ने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों में तुको बेड़ो निवासी जफर इकबाल, पिर्रा हेहल रोड निवासी प्रकाश कुमार और टेंडर टोंगरीटोला निवासी बालेश्वर महतो सहित अन्य शामिल हैं। जिन ग्राहकों से पैसे लिए गए हैं उनमें अमित कुमार ने 3.70 लाख, जफर इकबाल ने 3.40 लाख, प्रकाश कुमार ने 3.27 लाख और बालेश्वर महतो ने 3.36 लाख रुपये जमा करने की पुष्टि रसीदों के साथ की है। पूरी राशि शोरूम के कर्मचारी सन्नी साहू ने ली थी, जबकि पावती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.