पीलीभीत, मई 10 -- ग्रामीण ने कुछ लोगों पर उसकी बैन गाड़ी को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया के रहने वाले राजकुमार पुत्र लालजीत ने बताया कि उसने वर्ष 2023 में इको बैन खरीदी थी। ईको को उसने दिनेश कुमार को किराए पर चलाने के लिए दी थी। उसके बाद वह काम करने बाहर चला गया और जब अब घर वापस लौटा तो उसने दिनेश कुमार से गाड़ी के बारे में जानकारी की। दिनेश बताया कि पीलीभीत निवासी एक युवक उसके घर से ईको बैन खींच ले गया। उसने ईकों फाइनेंस पर ली थी। जब उसने ईको ले जाने वाले से बात की तो 60 हजार रुपये की मांग करने लगा। उस ईको को कोई दूसरा चला रहा है। ग्रामीण ने मामले में कार्रवाई कर वाहन वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.