देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर में वाहन लिफ्टरों पर पुलिस का शिकंजा नहीं कस पा रहा है। एक बार फिर वाहन लिफ्टरों ने एक नहीं, चार बाइक उड़ा दी है। इस मामले में केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के महराजपुर के रहने वाले सोनू कुमार शहर के भटवलिया में किराये की मकान में रहते हैं। उनका कहना है कि 9 मार्च को वह कमरे के बाहर अपनी बाइक खड़ा किए थे। इस बीच उनकी बाइक चोरी कर ली गई। इसकी भनक उन्हें कुछ देर बाद लगी। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज कराया है। गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर के रहने वाले दीपक मौर्या का कहना है कि 10 मार्च को एक बंदी से मिलने के लिए जिला कारागार गए थे। गेट के सामने से ही बाइक उनकी गायब हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। क्षेत्र के मस्जिदिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.