पटना, सितम्बर 28 -- परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। यह सुविधा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर मौजूद है। इससे वाहन मालिकों को प्रदूषण प्रमाणपत्र, टैक्स, बीमा और चालान जैसी जरूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर आधार से लिंक होने पर चालान, बीमा, टैक्स और वाहन ट्रांसफर की जानकारी सीधे संबंधित व्यक्ति के फोन पर आ जाएगी। गलत पते या नंबर की वजह से होने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाएगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट या नजदीकी डीटीओ कार्यालय में जाकर मुफ्त में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद अपडेट योर मोबाइल नंबर विकल्प चुनना होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.