लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- वाहन फिटनेस सेंटरों में व्याप्त धांधली और वाहन स्वामियों से की जा रही अनावश्यक वसूली के विरोध में उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने आवाज बुलंद की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम मोहन सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रत्येक जिले में तीन-तीन वाहन फिटनेस सेंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और बेहतर सेवा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर संचालित हो रहा है, जिससे वाहन स्वामियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने आरोप लगा...