जौनपुर, नवम्बर 30 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों को सकरी जगह में पास नहीं मिलने के कारण एसयूवी सवार कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि हॉकी, लाठी, लोहे के राड से मारपीट कर बरात में शामिल दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ढाई लाख रुपये नगद एवं सोने की दो चैन लूटने का भी आरोप है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव निवासी उदयराज मिश्रा पुत्र स्व. शोभनाथ मिश्रा अपने बेटे की शादी भदोही से करके रामपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के रास्ते लौट रहे थे। बरातियों से भरी एक कार के पीछे एक एसयूवी थी। उन्होंने नदी के पुल के आगे वाली गाड़ी से पास मांगा। रास्ता सकरा होने के कारण बरातियों से भरी गाड़ी क...