मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- नगर पालिका की टाउन हाल वाहन पार्किंग और निर्माण कार्यों में हुई फर्जीवाडे की शिकायत पर डीएम ने जांच बैठा दी है। भाजपा सभासद देवेश कौशिक के द्वारा दोनों मामलों में डीएम से शिकायत की गई थी। डीएम ने एडीएम न्यायिक और वरिष्ठ कोषाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए है। सभासद देवेश कौशिक ने शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में नगर पालिका परिषद परिसर में स्थित पार्किंग के ठेके को फर्जी दस्तावेज के अधार पर आवटिंत किया गया है। वहीं वर्तमान वित्तिय वर्ष (अक्टुबर से मार्च) 2025-26 में पार्किंग के ठेके को देने में वित्तिय अनियमिता की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त पार्किंग के ठेके को मै. सुनील कुमार छब्बीस लाख में वित्तिय वर्ष 2024-25 के लिये आवटिंत किया गया। परन्तु उक्त फर्म/ठेकेदार के द्वारा पूर्ण पैसा जमा न करने के बावजू...