आदित्यपुर, मार्च 28 -- चांडिल,संवाददाता।सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच- 33 स्थित मुखिया होटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी। उसकी पहचान प. बंगाल के पुरुलिया जिला के हेरोडीह की मूसरिया मालाकार के रूप में हुई। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। इधर, दुर्घटना की खबर मिलने के बाद चांडिल एवं चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन की। जानकारी के मुताबिक महिला मुखिया होटल स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करती थी। बुधवार शाम चौका के टुईडूंगरी में आयोजित छऊ नृत्य देखने ईंट भट्ठा से सभी मजदूर जा रहे थे। इसी दौरान मुखिया होटल के पास सड़क पार करने के दौरान उक्त महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तीन माह के भीतर 17 की ह...