बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच। देहात कोतवाली के बहराइच बलरामपुर हाईवे के सोहापारा के पास शनिवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई रिक्शा उछलकर दूर जा गिरा। ई रिक्शा चालक बहादुर चक निवासी 63 वर्षीय जिब्राइल उर्फ बाबू पुत्र अब्बास अली सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनो घायलों को नजदीकी निजी क्लीनिक लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर दो को डिस्चार्ज कर दिया। ई रिक्शा चालक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.